Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp said Kejriwal has not been acquitted in the liquor scam the case will continue

BJP Vs AAP: शराब घोटाले में बरी नहीं हुए केजरीवाल, चालू रहेगा केस- भाजपा

Thu, 22 Jan 2026 07:18 PM IST
संध्या डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 22 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

अदालत ने अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के बुलाने पर पेश न होने के एक मामले में बरी कर दिया है। केजरीवाल इसे अपनी जीत बता रही है। वहीं भाजपा इसे शराब घोटाले में बरी नहीं होने का निशाना साध रही है। 

विज्ञापन
bjp said Kejriwal has not been acquitted in the liquor scam the case will continue
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI Photo

विस्तार

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन पर पेश न होने के मामले में दाखिल वाद में अदालत ने अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने इसे 'सत्य की जीत' बताया है। लेकिन भाजपा ने कहा है कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में बरी नहीं किया है। उन्हें केवल जांच एजेंसी के सामने पेश न होने के मामले से बरी किया गया है। यह केस चलता रहेगा। इस मामले में अरविंद केजरीवाल को जेल भी जाना पड़ा था। 

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में 2021-22 में एक शराब नीति बनाई गई थी। आम आदमी पार्टी ने इसे बेहतर शराब नीति बताया था, लेकिन भाजपा ने इसका यह कहते हुए विरोध किया था कि इस मामले में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 20 जुलाई 2022 को सीबीआई को एक शिकायत कर इस शराब नीति में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।  

विज्ञापन

इसके बाद सीबीआई ने इस मामले में 17 अगस्त 2022 को एक केस दर्ज किया था। इसी मामले की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए लगातार पांच बार सम्मन भेजा था, लेकिन जांच एजेंसी के द्वारा बार-बार सम्मन दिए जाने के बाद भी वे पेश नहीं हुए थे। एजेंसी ने केजरीवाल के पेश न होने पर अदालत में वाद दायर करा दिया था। अदालत ने आज इसी मामले में केजरीवाल को बरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया हैंडल से सत्यमेव जयते लिखकर इस निर्णय का स्वागत किया गया। लेकिन भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे इस तरह लिखा है जैसे उन्हें शराब घोटाले से बरी कर दिया गया हो। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। 

शराब घोटाले से बरी नहीं हुए केजरीवाल, जाएंगे जेल- वीरेंद्र सचदेवा

केजरीवाल पर हमला करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा झूठ, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं। सचदेवा ने कहा कि तकनीकी आधार पर रद्द हुए दो केसों के मामले में केजरीवाल ने 'सत्यमेव जयते' लिखकर दिल्ली और देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। सचदेवा ने कहा कि, जबकि सच्चाई यह है कि शराब घोटाले का केस चलता रहेगा। अरविंद केजरीवाल इस मामले के मुख्य आरोपी हैं और अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द ही जेल जाएंगे। 

दिल्ली भाजपा मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा जनता के बीच भ्रम पैदा कर राजनीति करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें पता होगा कि अदालतें केवल तथ्यों के आधार पर चलती हैं और इसी के आधार पर फैसले करती हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को इस तरह के ट्वीट कर भ्रम पैदा करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed