{"_id":"5aae157a4f1c1bbb758b6270","slug":"bjp-said-in-future-elections-we-can-consider-use-of-paper-ballots-over-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने दिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने के संकेत, सभी दलों की सहमति से करेगी विचार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी ने दिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने के संकेत, सभी दलों की सहमति से करेगी विचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी ने ईवीएम पर उठते सवालों के बीच बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सहमति जताई है। बीजेपी ने कहा कि अगर सभी दलों के बीच सहमति बनती है तो भविष्य में बैलेट पेपर से चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शनिवार को कांग्रेस के महाअधिवेशन में बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव पेश किया गया था। जब इस बारे में बीजेपी महासचिव राम माधव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि ईवीएम से चुनाव कराये जाने का फैसला आम सहमति बनने के बाद ही लिया गया था। अगर सभी पार्टियां यह सोचती हैं कि फिर से बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए तो इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
आम चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। गुजरात में हुए चुनावों में भी ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनावों के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी न होती तो हमारी जीत का अंतर और ज्यादा होता।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में 403 में से बीजेपी के 325 सीटें जीतने पर मायावती समेत कई विपक्षी दलों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।
I would like to remind Congress that the decision to shift from paper ballots to EVMs was taken because of a larger consensus. Now today, if every party think that we should return to paper ballots again, after due discussion, we can consider: Ram Madhav, BJP General Secretary pic.twitter.com/nqzf2zVOWQ
— ANI (@ANI) March 17, 2018