{"_id":"5ad59dd74f1c1b58098b4f50","slug":"bjp-said-congress-president-rahul-gandhi-is-anti-hindu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को कम खतरनाक लगता है ओसामा के पैसे पर पला लश्कर, BJP ने जारी किया कांग्रेस का वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल को कम खतरनाक लगता है ओसामा के पैसे पर पला लश्कर, BJP ने जारी किया कांग्रेस का वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले पर जारी बयानबाजी के बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया है। राहुल गांधी की सोच हिंदुओं के खिलाफ है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और पी चिदंबरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया। हम सभी के विकास की बात करते हैं, हमारे लिए कोई भी तुच्छ नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगस्त 2009 में अमेरिकी राजदूत ने US स्टेट डिपार्टमेंट को टेलीग्राम भेजा था।
विज्ञापन
राजदूत ने राहुल गांधी से आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पर उनकी राय मांगी थी। इसके जवाब में राहुल ने कहा था कि लश्कर का खतरा कम है लेकिन कट्टर हिंदू लश्कर से भी बड़ा खतरा है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ये बातें गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के संदर्भ में कही थीं। राहुल ने राजदूत टिमोथी को 20 जुलाई 2009 को ये बातें कही थीं।
विज्ञापन