फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's top leadership Confusion on the name of UP chief minister

यूपी: सीएम के नाम पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बढ़ा असमंजस

Thu, 16 Mar 2017 01:08 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's top leadership Confusion on the name of UP chief minister
यूपी में अगले मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा शीर्ष नेतृत्व के लिए आगे कुआं और पीछे खाई जैसा होता जा रहा है। रायसीना हिल्स के लिए जहां यूपी के मुख्यमंत्री के रुप में एक नाम पर राय बनाना चुनौती बन रहा है, वहीं उत्तराखंड के लिए त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत में से किसी एक को कमान दिया जाना लगभग तय है। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेन्द्र रावत को संकेत मिल चुका है।
विज्ञापन


वहीं यूपी में मुख्यमंत्री पद पर राजनाथ सिंह का नाम मीडिया में प्रमुखता से आने के बाद शीर्ष नेतृत्व के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। शीर्ष नेतृत्व राज्य में अनुभवी, प्रशासनिक क्षमता में दक्ष और 2019 के आम चुनाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। 60 के दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और आरएसएस में अच्छी पैठ रखते हैं। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि संघ को केन्द्रीय गृहमंत्री के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। राज्य में नये चेहरे के चुनाव के क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह के बीच चर्चा भी हो चुकी है। पार्टी नेताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार शीर्ष नेतृत्व राजनाथ सिंह के अलावा अन्य नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लग सकता है समय
अभी पार्टी ने यूपी में पर्यवेक्षक भेजकर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अथवा सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव के लखनऊ जाने के कार्यक्रम को भी अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ के शीर्ष नेताओं के बीच मंत्रणा होने के बाद ही इस विषय में कुछ तय हो सकेगा। इस बारे में बृहस्पतिवार को ही कोई निर्णय होने के आसार है।

'मुझसे पूछा था राजनाथ ने'

BJP's top leadership Confusion on the name of UP chief minister
केन्द्र सरकार के एक वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री और कद्दावर नेता से राजनाथ सिंह ने जानना चाहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए। राजनाथ सिंह के शुभचिंतक सूत्र का कहना है कि उन्होंने फिलहाल उन्हें केन्द्र सरकार में गृहमंत्री बने रहने की सलाह दी है। वह बताते हैं केन्द्रीय गृहमंत्री की भी निजी राय यही है। वह केन्द्र सरकार में गृहमंत्री बने रहकर अपनी वरिष्ठता को बनाए रखना चाहते हैं। ऐसे में उनका संकोच बरकरार है।

हालांकि राजनाथ सिंह ने संसद भवन परिसर में उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रूप में रेस में होने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। संवाददाताओं के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ ने इसे कोरी बकवास बताया।

संघ चाहता है राजनाथ्‍ा बने सीएम

संघ के सूत्र बताते हैं कि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को संघ प्रमुख मोहन भागवत का विश्वास हासिल है। शीर्ष स्तर के संघ के पदाधिकारी भी चाहते हैं कि राजनाथ सिंह जैसा अनुभवी, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक मामलों में निपुण व्यक्ति ही राज्य का सीएम बने। वहीं भाजपा नेतृत्व के सामने राजनाथ को यूपी कमान सौंपने की दशा में उनके स्थान की भरपाई करने की भी चुनौती है। 

अन्य नाम भी हैं रेस में

राजनाथ सिंह के अलावा केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा भी राज्य के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, श्रीकांत शर्मा, लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, विधायक सतीश महाना और सुरेश खन्ना के भी नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed