फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's Suvendu accuses Bengal govt of framing 'false charges' against Sandeshkhali women

Bengal: 'सत्ता में आए तो जेल जाएंगी ममता, संदेशखाली की महिलाओं पर लगाए झूठे आरोप', शुभेंदु की चेतावनी

Tue, 31 Dec 2024 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 31 Dec 2024 09:42 PM IST
सार

Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज संदेशखाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमले किए। इस दौरान उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भाजपा के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जेल जाएंगी। 

विज्ञापन
BJP's Suvendu accuses Bengal govt of framing 'false charges' against Sandeshkhali women
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक रैली की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के कथित गलत कामों का विरोध करने वाली संदेशखाली की महिलाओं पर झूठे आरोप लगाए। शुभेंदु की रैली का आयोजन उसी स्थान पर किया गया था, जहां पर कल एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होने पहुंची थीं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो ममता बनर्जी जेल जाएंगी।  

विज्ञापन


'सत्ता में आई भाजपा तो जांच होगी'
अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री बनर्जी को शरारती इरादों वाली महिला करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आती है, तो वह एक जांच आयोग गठित करेगी, जो टीएमसी के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों की जांच करेगी। 
विज्ञापन

  
'संदेशखाली की महिलाओं के खिलाफ साजिश रची'
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखाली में माताओं-बहनों की गिरफ्तारी की साजिश रची थी। झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने शाहजहां शेख जैसे टीएमसी के स्थानीय नेताओं के अत्याचारों का विरोध किया था। अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो ममता बनर्जी को इस तरह के उत्पीड़न के लिए कड़ी सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 में संदेशखाली में हुए थे प्रदर्शन
संदेशखाली में इस साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी के स्थानीय नेताओं पर जमीन कब्जाने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने सोमवार को संदेशखाली का दौरा किया और वहां के निवासियों से अपील की कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसी को भी पैसे न दें। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि संदेशखाली में हुए विरोध प्रदर्शनों को भड़काने के लिए बड़ी रकम का इस्तेमाल किया गया था। 


'टीएमसी ने मुसलमानों के वोटों से जीती बसीरहाट लोकसभा सीट'
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मुसलमानों के वोटों के कारण बसीरहाट लोकसभा सीट पर जीत हासिल की, जिसमें संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र भी आता है। हालांकि, संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे रही थी। अगले विधानसभा चुनावों में संदेशखाली में भाजपा को जीत मिलेगी, क्योंकि हिंदू मतदाताओं ने एकजुट होकर टीएमसी के खिलाफ मतदान किया है। अधिकारी ने दावा कि भाजपा ने 2021 के विधानसभ चुनावों में नंदीग्राम और 2024 के लोकसभा चुनावों में तामलुक से एकजुट हिंदू वोटों से जीत हासिल की थी और यह लहर जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed