फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's national executive meeting will held on delhi today

रणनीति तैयार, सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के सहारे यूपी चुनाव में उतरेगी

Fri, 06 Jan 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
BJP's national executive meeting will held on delhi today
- फोटो : Getty Images

नोटबंदी को लेकर बेशक‌ विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए इसे उसकी नाकामी बताने पर तुला है, लेकिन इससे बेपरवाह भाजपा इसी मुद्दे के सहारे आगामी विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी में है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर भी लग सकती है। नोटबंदी के साथ ही पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक को भी भुनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं इसी दौरान चुनावी मुद्दों पर अंतिम मुहर लग सकती है। आइए आपको बताते हैं कि कौन कौन से मुद्दे इस बैठक में उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह करेंगे बैठक का उद्घाटन, चुनावी एजेंडे पर लगेगी मुहर

BJP's national executive meeting will held on delhi today

-इंडिया टुडे की खबर के अनुसार शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं, जिसमें दो प्रस्ताव जरूरी रूप से रखे जाएंगे राजनीतिक और आर्थिक।

-आर्थिक प्रस्तावों में नोटबंदी पर मोदी सरकार द्वारा लिए गए प्रस्ताव की सराहना की जाएगी।

-खास बात ये है कि नोटबंदी के मुद्दे पर जिस तरह से कांग्रेस, सपा, बसपा और टीएमसी ने मुखर विरोध जताया है उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।

-बैठक के अगले दिन राजनीतिक प्रस्ताव लाया जाएगा, जो उड़ी हमले के बाद किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर केंद्रित होगा।

-बैठक में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि सीमा पार जाकर आतंकी ठिकाने ध्वस्त करना मौजूदा सरकार ही नहीं देश के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

-शाम चार बजे प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बैठक को संबोधित करेंगे। 

-बैठक में पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और एजेंडे पर भी चर्चा की जाएगी। खासकर यूपी के चुनाव पर सबकी निगाहें रहेंगी।

-बताया जा रहा है इस दौरान नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक को ही मुख्य चुनावी हथियार बनाए जाने पर मुहर लग सकती है। 

बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा 350 से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed