फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp's National Executive meeting

आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा

Fri, 06 Jan 2017 04:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
bjp's National Executive meeting
फाइल फोटो

शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां नोटबंदी के फैसले के जरिये काले धन के खिलाफ छेड़े गए अभियान का लाभ गिनाने के लिए नेताओं-कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगे वहीं पार्टी प्रस्ताव पारित कर नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री की पीठ थपथपाएगी। बैठक में आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। आर्थिक प्रस्ताव में ही काले धन के खिलाफ अभियान और नोटबंदी फैसले का विस्तार से जिक्र होगा।

विज्ञापन


बैठक के अंतिम दिन चुनावी राज्यों की रिपोर्टिंग होगी। बैठक का समापन प्रधानमंत्री के भाषण से होगा। कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत दोपहर बाद 2 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से होगी। इस बैठक को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अपने भाषण में नेताओं को नोटबंदी के फैसले के फायदे गिनाने के साथ ही सरकार की कैशलेस अर्थव्यवस्था निर्माण के प्रयास की विस्तार से जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान शाह और मोदी खासतौर पर चुनावी राज्यों में इस संबंध में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का भी निर्देश देंगे। गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा सरकार ने आम बजट को एक फरवरी को पेश करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि बैठक विधानसभा चुनाव के साये में हो रही है, इसलिए यह सीधे-सीधे चुनाव पर ही केंद्रित होगी। राज्यों की रिपोर्टिंग के दौरान खासतौर पर चुुनावी राज्यों की वर्तमान स्थिति, भावी रणनीति सहित अन्य पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed