फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's coalition with Shiv Sena is beyond politics said PM Narendra Modi

शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन राजनीति से परे : पीएम मोदी

Tue, 19 Feb 2019 02:22 AM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP's coalition with Shiv Sena is beyond politics said PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन राजनीति से परे है और मजबूत भारत की इच्छा से प्रेरित है। गौरतलब है कि कुछ ही घंटे पहले भाजपा और शिवसेना ने लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है। मोदी ने कहा कि साथ में चुनाव लड़ने का फैसला राजग को मजबूत बनाता है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की पहली और एकमात्र पसंद होगी।’ 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है, ‘अटल बिहारी वाजपेयी और बाल ठाकरे के विचारों से प्रेरित होकर, भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य एकबार फिर ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकासोन्मुखी, भ्रष्टाचार मुक्त और भारतीय संस्कृति पर गर्व करने वाले हों।’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन राजनीति से परे है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘यह मजबूत और विकसित भारत देखने की आकांक्षा से बंधे हुए हैं।’ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां गठबंधन के अन्य सहयोगियों को उनके हिस्से की सीटें देने के बाद इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed