फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "BJP's Annamalai nursed grudge against my husband": Senthil Balaji's wife submits affidavit in Madras HC

मद्रास हाईकोर्ट में हलफनामा: ‘भाजपा के अन्नामलाई को हमेशा मेरे पति से था द्वेष’, बालाजी की पत्नी का बड़ा आरोप

Mon, 26 Jun 2023 09:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 09:57 AM IST
सार

तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री बालाजी को ईडी ने पैसे लेकर नौकरी देने से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उस समय वह अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री थे।

विज्ञापन
"BJP's Annamalai nursed grudge against my husband": Senthil Balaji's wife submits affidavit in Madras HC
बालाजी की पत्नी ने मद्रास उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया। - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री वी सेंथिल बालाजी की पत्नी ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है। उन्होंने भाजपा के प्रमुख अन्नामलाई पर अपने पति के खिलाफ द्वेष रखने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

रविवार को एक हलफनामे में बालाजी की पत्नी एस मेगाला ने कहा कि बालाजी ने करूर निर्वाचन क्षेत्र से 2021 का चुनाव लड़ा था। वहां उन्होंने लगभग 12,400 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें डीएमके पार्टी ने तमिलनाडू के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी के रूप में नामित किया गया। 

विज्ञापन

अपने पति की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए मेगाला ने मद्रास उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। उन्होंने हलफनामे में आरोप लगाया है कि भाजपा के अध्यक्ष थिरु के अन्नामलाई ने हमेशा से बालाजी के प्रति द्वेष रखा है। वह हमेशा से राजनीतिक में बालाजी को सीधा खतरा मानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है, तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री बालाजी को ईडी ने पैसे लेकर नौकरी देने से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। यह कथित घोटाला तब हुआ था जब वह दिवंगत जे जयललिता के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सरकार में परिवहन मंत्री थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed