फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP ruled UP out to steal our projects Shinde must protect Maha jobs investments NCP

Maharashtra: राकांपा ने कहा- हमारी परियोजनाओं की चोरी करने आए UP के CM, भाजपा की 'साजिश' को विफल करें शिंदे

Fri, 06 Jan 2023 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 08:25 PM IST
सार

राकांपा के मुख्य  प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तरी राज्य में निवेश के लिए बॉलीवुड और राज्य के उद्योगों को लुभाने के प्रयास को गंभीरता से लिया है। 

विज्ञापन
BJP ruled UP out to steal our projects Shinde must protect Maha jobs investments NCP
राकांपा नेता महेश तापसे (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में नौकरियों और निवेश की रक्षा करने के लिए बड़े औद्योगिक परियोजनाओं के डायवर्ट करने की भाजपा की योजना का शिकार न हों। 

विज्ञापन


राकांपा के मुख्य  प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तरी राज्य में निवेश के लिए बॉलीवुड और राज्य के उद्योगों को लुभाने के प्रयास को गंभीरता से लिया है। 
विज्ञापन


तापसे ने आरोप लगाया कि गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारी परियोजनाओं की चोरी करने आए हैं।  राकांपा  प्रवक्ता ने कहा, आदित्यनाथ ने अगले महीने लखनऊ में होने वाले निवेशक शिखर सम्मेलन के सिलसिले में गुरुवार को मुंबई में एक रोड शो किया और हिंदी फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा नेता ने कहा, इससे पहले वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजनाओं को शुरू में महाराष्ट्र में लाने की योजना बनाई थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीतने में सक्षम बनाने के लिए पड़ोसी राज्य में डायवर्ड किया गया था। 


तापसे ने एक बयान में कहा, अब ऐसा लगता है कि भगवा संगठन वही खेल खेल रहा है और उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या पर नजर रखते हुए महाराष्ट्र से उत्तरी राज्य में अपने उपक्रमों डायवर्ट करने का प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में अस्सी लोकसभा सीटें हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा हैं। 

राकांपा नेता ने कहा, भाजपा ने स्पष्ट रूप से 2024 के आम चुनावों के अपनी गणित शुरू कर दी है और इसलिए पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पिछले साठ वर्षों में मराठी लोगों के खून और पसीने से सृजित महाराष्ट्र की संपत्ति को छीनने के लिए मुंबई आ रहे हैं। 


उन्होंने शिंदे से भाजपा की इस 'साजिश' को विफल करने और महाराष्ट्र के लोगों की नौकरियां और आजीविका बचाने को कहा। तापसे ने कहा, भाजपा की स्पष्ट रूप से संदिग्ध योजनाएं हैं और मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी परियोजना महाराष्ट्र से बाहर न जाए। 
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed