फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Reply to Congress on Meri Duniya Tweet Congress BJP Social Media War

इनकी दुनिया: कांग्रेस के तंज पर भाजपा का उसी अंदाज में पलटवार, राहुल को याद दिलाया 'परिवारवाद'

Wed, 17 May 2023 12:38 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 May 2023 12:38 PM IST
सार

BJP Reply to Congress: भाजपा ने भी पीएम पर कसे गए तंज का जवाब देने के लिए कांग्रेस की ही राह चुनी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसा है।

विज्ञापन
BJP Reply to Congress on Meri Duniya Tweet Congress BJP Social Media War
भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार - फोटो : Social Media

विस्तार

अदाणी के साथ लिंक कर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करने के कांग्रेस के तंज के बाद भाजपा भी कहां चुप रहने वाली थी। भाजपा के ट्विटर हैंडल से भी पीएम पर कसे गए तंज का उसी अंदाज में जवाब दिया गया। इस बार बारी थी राहुल गांधी को निशाने पर लेकर उनपर तंज कसने की।

विज्ञापन


भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस की ही राह चुनी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद निशाना साधा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के आसपास की तस्वीरों में देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और एडविना माउंटबेटन की तस्वीर भी है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर को कैप्शन दिया है, 'इनकी दुनिया'। भाजपा और कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया जारी इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों पार्टियों के समर्थिक भी अपनी कलात्मकता दिखाने से बाज नहीं आ रहे और वे अपने-अपने अंदाज में इनकी दुनिया और मेरी दुनिया करने में व्यस्त हैं।



एक अन्य ट्वीट में भाजपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, "ये नया भारत है... जहां परिवार नहीं, राष्ट्र प्रथम है...देश का विकास प्रथम है।" इसके साथ जो तस्वीर शेयर की गई उसमें कांग्रेस पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed