फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases names of its candidates for upcoming by-election in Assembly constituencies in Bihar and Odisha

By-Election 2022: बिहार और ओडिशा  उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान, इन्हें मिला टिकट

Sun, 09 Oct 2022 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Oct 2022 10:29 PM IST
सार

अगले महीने यानी तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
BJP releases names of its candidates for upcoming by-election in Assembly constituencies in Bihar and Odisha
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजेपी ने बिहार और ओडिशा के विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए। बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट से भाजपा ने कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही मोकामा सीट से सोनम देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट से सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रजना को टिकट दिया है।

विज्ञापन






तीन नवंबर को होंगे चुनाव

  • अगले महीने यानी तीन नवंबर को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के लिए ये उपचुनाव अग्नि परीक्षा बताए जा रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।
  • विज्ञापन
  • भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों के लिए टिकट का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने होंगे। इसी तरह बिहार में महागठबंधन की एकजुटता बनाम भाजपा की लड़ाई होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


छह नवंबर को परिणाम आएंगे
बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें मोकामा और गोपालगंज सीट है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, ओडिशा के धामनगर और उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ सीट पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 14 अक्तूबर तक उम्मीदवार इन सीटों के लिए नामांकन कर सकते हैं। तीन नवंबर को वोटिंग होगी और छह नवंबर को परिणाम जारी हो जाएंगे। 


भाजपा ने किसे-किसे दिया टिकट? 
अभी भाजपा ने हरियाणा, यूपी और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन साथी यानी शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट का प्रत्याशी मैदान में होगा। भाजपा ने अभी हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं, तेलंगाना के मुनुगोड़े से के राजगोपाल रेड्डी और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरी को उतारा है।


अगले साल मिजोरम की सभी 40 विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
मिजोरम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वनलालमुआका ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में 11 जिलों में 40 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 39 अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2023 या उससे पहले होने की संभावना है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर, 2023 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद मिजो नेशनल फ्रंट ने राज्य सरकार का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed