भाजपा ने जारी किया पीएम मोदी का नया रैप सॉन्ग, कहा- बंदा अपना सही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट चुकी हैं क्योंकि कुछ ही महीनों बाद जनता इस बात का फैसला कर देगी कि वह सत्ता के सिंहासन पर किसे बैठाना चाहती है। ऐसे में जनता को लुभाने के लिए सभी पार्टियां अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रही हैं। कोई बड़े-बड़े वादे कर रहा है तो कोई अपने काम का हिसाब देकर जनता से वोट पाना चाहता है।
सत्तारुढ़ भाजपा भी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट चुकी हैं। जहां दूसरी पार्टियां पोस्टर और नारों के जरिए प्रचार कर रही हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए एक रैप सॉन्ग तैयार किया है। यह रैप सॉन्ग पीएम मोदी के लिए तैयार किया गया है। भाजपा ने इस गाने को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस गाने में गायक पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ रैप गा रहे हैं- बंदा अपना सही है।
इस गाने की रैप की धुन हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय के गाने अपना टाइम आएगा से काफी मिलती-जुलती है। इस गाने में पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ की गई है। यह गाना 2 मिनट 38 सेकेंड का है। जिसमें उनके पिछले पांच साल में किए कार्यों के बारे में बताया गया है।
रैप में नोटबंदी, रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी, गांव में बिजली, डिजिटल इंडिया और न्यू इंडिया का जिक्र किया गया है। केवल इतना ही नहीं रैप में पीएम मोदी के चाय वाला होने के बारे में बताया गया है। इसमें उरी फिल्म के मशहूर डायलॉग हाउज द जोश-हाई सर के नारे भी लगाए गए हैं। इस गाने को शेयर करते हुए भाजपा ने कैप्शन दिया- रैप जिसका भारत को दशकों से इंतजार था।
The rap India had to wait for decades to tap!
— BJP (@BJP4India) February 13, 2019
“Banda Apna Sahi Hai...
बंदा अपना सही है...”
Download from https://t.co/miwYXnQEaq pic.twitter.com/Dpo83b0YCb