फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP released 131 candidates list for the Rajasthan assembly elections

राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की 131 उम्मीदवारों की सूची जारी

Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP released 131 candidates list for the Rajasthan assembly elections
BJP - फोटो : BJP
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की 200 सीटों में से अपने 131 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव आयोग समिति की बैठक हुई थी जिसकी अध्यक्षता अमित शाह ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा, 17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक हैं। वहीं 25 नए नाम हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में बडे नेताओं में वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव लड़ेंगी। बता दें ये उनकी पारंपरिक सीट बन चुकी है। तो वहीं शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह को भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। पार्टी ने विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी व परबतसर जैसी अहम सीट से से मानसिंह किनसरिया को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक की पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। नड्डा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।’’ 

हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है हालांकि भाजपा का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिये तैयार है। 


वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी।

भाजपा के उम्मीदवारों के नाम देखने के लिए यहां क्लिक करें 








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed