फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP reappoints Manmohan Samal as its Odisha unit president.

BJP: मनमोहन सामल फिर बने ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित

Tue, 08 Jul 2025 11:57 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 11:57 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मनमोहन सामल को एक बार फिर ओडिशा प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी पुनर्नियुक्ति की औपचारिक घोषणा पार्टी के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने भुवनेश्वर स्थित प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में की गई।

विज्ञापन
BJP reappoints Manmohan Samal as its Odisha unit president.
ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने मनमोहन सामल को ओडिशा प्रदेश इकाई का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सोमवार को ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पर नामांकन करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर पुनर्नियुक्ति की घोषणा की।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को मनमोहन सामल ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक संजय जायसवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ओडिशा भाजपा चुनाव अधिकारी और सांसद प्रताप सारंगी के समक्ष इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र नेता थे। सामल के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


2024 में पार्टी की जीत में निभाई थी बड़ी भूमिका
उनके नेतृत्व में 2024 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) को हराया था। वहीं ओडिशा में भाजपा ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर जीत हासिल की और राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर राज्य में सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Marathi Row: संजय राउत का निशिकांत दुबे पर हमला, कहा- उनको कौन जानता है? CM फडणवीस की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 78 सीट जीतीं, जबकि नवीन पटनायक की बीजद को 51 सीट मिलीं। कांग्रेस को 14 सीट, निर्दलीयों को तीन और माकपा को को एक सीट मिली। सामल हालांकि, खुद भद्रक जिले के चंदबली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह इससे पहले नवंबर 1999 से अक्टूबर 2000, अक्टूबर 2000 से मई 2004 और मार्च 2023 से जुलाई 2025 तक तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed