फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP reaction on TMC MP Mahua Moitra bribe case

Politics: 'शर्मनाक है कि मोइत्रा बंगाल से चुनी गईं', रिश्वत लेकर संसद में सवाल मामले पर बोले सुवेंदु अधिकारी

Fri, 20 Oct 2023 05:13 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर जमकर हमला किया। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यह एक गंभीर आरोप है। यह बेहद शर्मनाक है कि मोइत्रा पश्चिम बंगाल से चुनी गई हैं।

विज्ञापन
BJP reaction on TMC MP Mahua Moitra bribe case
सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

रिश्वत लेकर संसद में सवाल उठाने के मामले में घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने कई बड़े खुलासे किए गए हैं। हीरानंदानी ने अपने दस्तखत के साथ एक हलफनामा जारी किया है। इसमें दावा किया गया कि उनके पास महुआ का लोकसभा का लॉगिन आईडी और पासवर्ड था। इससे वे खुद ही महुआ की तरफ से सवाल डाल देते थे। इस खुलासे के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने कहा-जल्द से जल्द हो कार्रवाई
भाजपा नेताओं ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर जमकर हमला किया। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यह एक गंभीर आरोप है। यह बेहद शर्मनाक है कि मोइत्रा पश्चिम बंगाल से चुनी गई हैं। मैं टीएमसी सांसद द्वारा किए गए इस तरह के कृत्य की निंदा करता हूं। इस मामले पर लोक सभा आचार समिति को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सुकांत मजूमदार बोले, विशेषाधिकार के उल्लंघन की जांच हो
वहीं मामले पर लोकसभा सांसद और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, अदाणी ग्रुप को निशाना बनाने के लिए 60 में से 51 सवाल अदाणी ग्रुप के बारे में पूछे गए। विशेषाधिकार के उल्लंघन की जांच की जानी चाहिए। साथ ही मामले में मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर रंजन बोले, जो सरकार से सवाल करेगा वो उनका दुश्मन हो जाएगा
मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सरकार को किसी खास व्यक्ति या खास उद्योगपति की वजह से परेशानी हो रही है। सरकार इतनी उत्सुक है कि अगर कोई उनके खास के खिलाफ प्रश्न पूछे तो वह उसके दुश्मन बन जाते हैं। जब हम सदन में जाते हैं तो जनता के प्रतिनिधि होते हैं। हम हर सवालों को उठाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एथिक्स कमेटी बनाकर जांत शुरू करने का ऐसा तरीका मैंने कभी नहीं देखा। हर सदस्य को सदन के अंदर बोलने का अधिकार है। 

अरविंद सावंत बोले- मोइत्रा शेरनी है, उनके सवालों से भाजपा घबरा गई
मामले पर शिवसेना(यूटीबी) के नेता अरविंद सावंत ने कहा, महुआ मोइत्री एक शेरनी है। अगर भाजपा में हिम्मत है, तो उससे लड़े। वह संसद में दो टूक बोलती हैं। उनके सवालों से भाजपा घबरा गई है। मोइत्रा से मुकाबला करने के लिए भाजपा के पास कुछ नहीं हैं। मैं इस तरह की कार्रवाई की निंदा करता हूं।

रामदास अठावले बोले- यह गंभीर मामला, उनकी जांच हो
रिश्वत लेकर सदन में सवाल पूछने के आरोपों के बीच महुआ मोइत्रा तमाम दलों की आलोचना झेल रही है। मोइत्रा पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, इस तरह का रवैया ठीक नहीं है। अगर उन्होंने पैसे लेकर सवाल पूछे हैं तो उनकी जांच जरूर होनी चाहिए। यह गंभीर मामला है। लोकसभा अध्यक्ष को उन्हें तुरंत निलंबित कर देना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान का टीएमसी सांसद मोइत्रा पर वार
रिश्वत लेकर सदन में सवाल पूछने को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा आक्रमक दिखाई दे रही है। तमाम नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, रिश्वतखोरी के लिए कोई जगह नहीं है। आचार समिति अपना काम कर रही है, धीरे-धीरे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।



क्या है मामला?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मोइत्रा के अलग हुए साथी और वकील जय अनंत देहाद्राई ने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के लिए हीरानंदानी से मदद ली। उन्होंने उनके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष मानहानि का मुकदमा दायर करके जवाब दिया। इस बीच निशिकांत दुबे की शिकायत को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की आचार समिति को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed