{"_id":"5f64e5cd8ebc3ef4724a59e4","slug":"bjp-rajya-sabha-mp-udayanraje-bhosale-says-he-will-resign-over-maratha-reservation-if-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण पर बोले भाजपा सांसद उदयनराजे, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा आरक्षण पर बोले भाजपा सांसद उदयनराजे, जरूरत पड़ी तो इस्तीफा भी दे दूंगा
Fri, 18 Sep 2020 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
उदयनराजे भोसले
- फोटो : instagram.com/chhatrapati.udayanraje.bhosale
भाजपा के राज्यसभा सांसद उदयनराजे भोसले ने शुक्रवार को कहा कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे पर इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं। भोसले ने सतारा में कहा, 'मैंने इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की है। अगर इस मुद्दे को लेकर जरूरत पड़ी तो मैं इस्तीफा भी दे दूंगा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य समुदाय के साथ अन्याय होगा तब भी मैं इस्तीफा दे दूंगा। भोसले ने कहा, 'जब कुछ होना नहीं है तो सत्ता में रहने का क्या अर्थ है?' उन्होंने कहा, मैं यह किसी भी समुदाय के लिए करूंगा, चाहे वह मराठा आरक्षण हो या धांगर आरक्षण।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने मराठा समुदाय को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र सरकार के कानून पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेज दिया था।
विज्ञापन