फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP projecting many face in UP polls

बीजेपी के पास यूपी चुनाव में सीएम पद के कई चेहरे

Tue, 06 Dec 2016 05:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
BJP projecting many face in UP polls

भाजपा की इलाहाबाद में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय राज्य मंत्री योजना एवं शहरी विकास राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पास सीएम पद के कई चेहरे हैं, इसलिए चुनने में दिक्कत आ रही है। चुने हुए विधायक ही अब सीएम का नाम तय करेंगे। 

विज्ञापन


राव इंद्रजीत के मुताबिक पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हर जगह सफलता मिल रही है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यूपी में परिवर्तन होना तय है।
विज्ञापन


सरकिट हाउस में मीडिया से मुखातिब केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अन्य दलों के पास मुख्यमंत्री पद के लिए सीमित चेहरे हैं, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। कहा कि यूपी के हर जिले में भाजपा के पास सीएम पद के लायक चेहरा है। भाजपा में हर फैसले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होते हैं। इसलिए अब चुने हुए विधायक ही सीएम का नाम तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी पर कहा कि हर वर्ग के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि शुरूआत में लोगों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। धीमे-धीमे स्थिति सामान्य होने लगी है। कुछ राजनीतिक दलों को इससे जरूर परेशानी हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सूबे की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि यूपी में जंगलराज है। सरकार एकतरफा फैसले ले रही है। कानून व्यवस्था भी चौपट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed