{"_id":"61d56bddc8f9131bc716305c","slug":"bjp-president-jp-nadda-attacks-punjab-congress-government-and-cm-channi-for-allegedly-disrupting-pm-narendra-modi-convoy-and-rally-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के काफिले की सुरक्षा में चूक: नड्डा का आरोप- कांग्रेस ने डाली कार्यक्रम में बाधा, मामले पर बात करने के लिए फोन पर नहीं आए सीएम चन्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम के काफिले की सुरक्षा में चूक: नड्डा का आरोप- कांग्रेस ने डाली कार्यक्रम में बाधा, मामले पर बात करने के लिए फोन पर नहीं आए सीएम चन्नी
Wed, 05 Jan 2022 03:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:28 PM IST
सार
नड्डा ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए एक साथ तीन ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा, "यह दुखद है कि पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को लॉन्च करने जा रहे प्रधानमंत्री के दौरे में बाधा पैदा की गई।"
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 15 मिनट तक फंसा रहा, जबकि राज्य सरकार और पुलिस को उनके दौरे की सूचना पहले से थी। अब इस बीच भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर सीधे तौर पर सीएम चन्नी पर लापरवाही के आरोप लगा दिए।
क्या बोले जेपी नड्डा?
नड्डा ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए एक साथ तीन ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा, "यह दुखद है कि पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को लॉन्च करने जा रहे प्रधानमंत्री के दौरे में बाधा पैदा की गई। लेकिन हम पंजाब के विकास को रोकने के लिए ऐसी गिरी हुई मानसिकता को सफल नहीं होने देंगे और अपनी कोशिशें आगे भी जारी रखेंगे।"
नड्डा ने आगे राज्य की पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, "पंजाब पुलिस को निर्देश दिया गया था कि वह रैली में जाने वालों को रोके। बड़ी संख्या में बसों को रोक दिया गया, क्योंकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलीभगत के चलते रैली में जाने वालों पर सख्ती बरती।"
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने इसके बाद सीएम चन्नी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री चन्नी ने इस मामले को सुलझाने के लिए फोन तक पर बात करने से इनकार कर दिया। पंजाब की कांग्रेस सरकार जो तरकीबें इस्तेमाल कर रही है, उनसे लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर भरोसा करने वाले हर व्यक्ति को पीड़ा होगी।"