फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president J P Nadda said Congress neither national nor Indian it is now party of bhai-bahan

नड्डा बोले: कांग्रेस ना तो राष्ट्रीय, ना ही भारतीय और ना ही प्रजातांत्रिक पार्टी रह गई, क्षेत्रिय दलों को भी घेरा

Thu, 19 May 2022 02:49 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 19 May 2022 02:49 PM IST
सार

लोकतांत्रिक शासन के लिए वंशवादी राजनीतिक दलों के खतरे पर आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है।

विज्ञापन
BJP president J P Nadda said Congress neither national nor Indian it is now party of bhai-bahan
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में विचारधारा किनारे और परिवार सामने आ गए हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अब ना तो राष्ट्रीय, ना ही भारतीय और ना ही प्रजातांत्रिक रह गई है। मुंबई स्थित थिंक टैंक रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (आरएमपी) के तत्वाधान में आयोजित इस संगोष्ठी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री व जनता दल यूनाईटेड के आरसीपी सिंह, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एम थंबी दुरई और भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे सहित कई नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन


संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में नड्डा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिरोमणि अकाली दल, इंडियन नेशनल लोक दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और शिव सेना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये क्षेत्रीय पार्टियां अब परिवारवादी पार्टियों में बदल गई हैं।
विज्ञापन


नड्डा ने टीएमसी को ‘दीदी- भतीजे की पार्टी’’ बताया और कहा कि झारखंड में बाबू जी के बुजुर्ग होने के बाद बेटे (झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) ने पार्टी संभाल ली है। नड्डा ने कहा कि जो परिवारिक पार्टियां हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना होता है। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। इनके कार्यक्रम भी लक्ष्यविहीन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भी अब ना तो राष्ट्रीय रह गई है, ना भारतीय और न ही प्रजातांत्रिक रह गई है, ये भी भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का लक्ष्य किसी भी तरह से सत्ता में आना होता है और इसके लिए वे ध्रुवीकरण से भी गुरेज नहीं करते, वह चाहे जाति के आधार पर हो या धर्म के आधार पर हो।


नड्डा ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्टियों में धीरे-धीरे कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और अब उन क्षेत्रीय पार्टियों में विचारधारा किनारे हो गई है तथा परिवार आगे आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed