फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit shah slams congress over Ayodhya Ram Mandir Babri Masjid Matter 

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अयोध्या मामले में मानेंगे SC का फैसला

Tue, 05 Dec 2017 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit shah slams congress over Ayodhya Ram Mandir Babri Masjid Matter 

कांग्रेस ने अयोध्या मामले पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले पर विवाद खड़ा करने से पहले भाजपा को अपना इतिहास देखना चाहिए। 

विज्ञापन


गौतरलब है कि भाजपा ने कांग्रेस से यह साफ करने को कहा कि वह बताए कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में उसके नेता कपिल सिब्बल द्वारा पेश की गई दलीलें उनकी अपनी थी या सुन्नी वक्फ बोर्ड की? 
विज्ञापन


जिसपर सुरजेवाला ने कहा 'कोर्ट में वह किसका प्रतिनिधित्व करते हैं, यह कपिल सिब्बल का व्यक्तिगत मामला है। कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भोपाल गैस त्रासदी मामले में अरुण जेटली जी वकील थे, क्या इसके लिए पूरी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस का पक्ष हमेशा साफ रहा है कि अयोध्या मामले पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। कानून मंत्री ने भी कई बार ऐसा कहा है। बीजेपी मंथरा की भूमिका निभा रही है।




इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पूरे देश की जनता चाहती है कि रामजन्म भूमि केस की सुनवाई पर फैसला जल्द से जल्द हो, लेकिन कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल 2019 के आम चुनाव तक इसकी सुनवाई टालना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 2019 लोकसभा चुनाव तक इसकी सुनवाई टालने की बात कही है। 

अयोध्या मामले में आज हुई सुनवाई में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने गुजारिश की है कि मामले की सुनवाई 2019 के चुनाव के बाद होनी चाहिए क्योंकि इस मामले पर राजनीति हो सकती है। 

आरोप लगाया कि कांग्रेस राम जन्म भूमि केस के रास्ते में रोड़े अटकाना चाहती है और इसीलिए कपिल सिब्बल सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील के रूप में सामने आये हैं, कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए की कांग्रेस राम जन्म भूमि केस की सुनवाई जल्द से जल्द होने के पक्ष में है या नहीं । 
 
शाह ने आगे कहा कि गुजरात में एक ओर जहां राहुल गांधी के मंदिरों के चुनावी दौरे चल रहें है, और वही दूसरी ओर श्री राम जन्म भूमि केस की सुनवाई को टालने के लिए काबिल सिब्बल का उपयोग किया जा रहा है । 


भाजपा मांग करती है कि जल्दी से जल्दी श्री राम जन्म भूमि केस की सुनवाई होनी चाहिए, सर्वोच्च अदालत का फैसला जल्दी आना चाहिए और वहां पर एक भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed