अमित शाह, रविशंकर और कनिमोझी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और डीएमके नेता कनिमोझी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शाह ने गुजरात के गांधीनगर, रविशंकर ने बिहार के पटना साहिब और कनिमोझी ने तमिलनाडु के थुथुकुडी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। शाह को गुजरात, रविशंकर को बिहार और कनिमोझी को तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद चुना गया था।
BJP President Amit Shah, BJP leader Ravi Shankar Prasad & DMK Leader Kanimozhi resign as Rajya Sabha members. Shah, Prasad & Kanimozhi have been elected from the parliamentary constituencies of Gandhinagar, Gujarat and Patna Sahib, Bihar and Thoothukudi, Tamil Nadu, respectively pic.twitter.com/Ie7JaktIzj
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 29, 2019
बता दें कि अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने 5 लाख 54 हजार वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर सीजे चावड़ा को हराया। शाह ने अपने नामांकन से पहले ही रोड शो के दौरान गांधीनगर में रिकार्ड मतों से जीत का दावा किया था। गांधीनगर को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बिहार के पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा था। यहां उनके सामने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा थे। रविशंकर ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार वोटों से हरा दिया।
तमिलनाडु की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों में से थुथुकुडी सीट पर डीएमके की मुथुवेल करुणानिधि कनिमोझी ने भाजपा के तमिलसाई सौंदरराजन को 347209 वोटों से हराया था। कनिमोझी को 563143 और सौंदरराजन को 215934 वोट मिले थे।