फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president amit shah rally in basti up

यूपी के बस्ती में आज अमित शाह, 11 जनपदों के बूथ अध्यक्षों का होगा जमावड़ा

Fri, 01 Jul 2016 05:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती Updated Fri, 01 Jul 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah rally in basti up

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बस्ती में गोरक्ष क्षेत्र के बूथ अघ्यक्षों के सम्मेलन के संबोधन से उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। शहर स्थित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयेजित है।

विज्ञापन


उप्र. विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाने के अलावा अमित शाह बूथ अध्यक्षों को चुनावी प्रवंधन का गुरमंत्र भी देंगे। अमित शाह का जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक  के उन सारे कार्यक्रमों पर होगा जिससे देश विदेश में भारत को नई शोहरत हासिल हुई है। साथ ही जनहित से जुड़े भाजपा सरकार की वे नीतियां भी होंगी जिससे सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ होता हुआ दिखे।
विज्ञापन


सम्मेलन में गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर समेत 11 जनपदों के बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। जिसमें गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिलों के कुल 22 हजार 277 बूथ अध्यक्षों के अलावा 2029 सेक्टर अध्यक्ष व गोरक्ष क्षेत्र के 205 मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी  हिस्सा लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का कहना है कि बूथ व सेक्टर अध्यक्षों के अलावा करीब 50 हजार भाजपाई भी कार्यक्रम में  शामिल रहेंगे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम प्रमुख हैं। 


 शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भारी तादाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। क्लोज सर्किट कैमरों से कार्यक्रम स्थल के अलावा वीवीआईपी रूट पर निगरानी रखी जा रही है। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल व एसपी कृपाशंकर सिंह ने पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात जवानों को उनके दायित्व और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए उन्हें समय से ड्युटी स्थल पर पंहुचने की हिदायत दी।

अमित शाह का शेड्यूल
- 11.00 बजे- अमौसी एयरपोर्ट से उड़ेगा शाह का  हेलीकाप्टर। 
- 11.40 बजे- पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में उतरेगा हेलीकाप्टर।
- 11.45 बजे- पुलिस लाइन से 12 बजे तक कार्यक्रम में पहुचेंगे अमित शाह।
- 13.15  बजे- कार से निरीक्षण भवन जाएंगे। 
- 14.15 बजे- पुलिस लाइन से  हेलीपैड पर प्रस्थान करेंगे 
- 14.30 बजे- पुलिस लाइन से हेलीपैड से लखनऊ प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed