फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President amit shah claimed more seats than 2014 if general election announced today

अमित शाह बोले- आज लोकसभा चुनाव हुए तो 2014 से ज्यादा आएंगी सीटें

Thu, 25 Jan 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
 BJP President amit shah claimed more seats than 2014 if general election announced today

भारतयी जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लेकर अगले लोकसभा चुनाव पर खुलकर अपनी बातें कही है। उन्होंने कर्नाटक के चुनावी मैदान में अकेले उतरने की बात कही, वहीं कहा कि आज अगर लोकसभा चुनाव कराए जाए, तो पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा कि पार्टी की मजबूत स्थिति इससे आंकी जा सकती है कि जब 2014 में सत्ता में आए थे तो देश के सिर्फ 4 प्रांतों में हमारी सरकार थी, लेकिन आज 19 राज्यों पर बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नॉर्थ ईस्ट में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लग गई हैं। शाह ने कहा कि बीजेपी नॉर्थ ईस्ट ही नहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद देश में कई बदलाव आए है। 2014 से पहले महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं और न ही बॉर्डर पर सेफ्टी थी। इतना ही नहीं देश वैश्विक स्तर भी पिछड़ रहा था, लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद कई बदलाव आए हैं। गुजरात चुनाव की जीत पर शाह ने कहा कि हर दूसरा बीजेपी की झौली में आया था और ये पार्टी के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।


दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर शाह ने पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस वो सरकार है जो भीमराव अंबेडकर साहेब का विरोध किया करती थी। उनके मरने के बाद उन्हें भारत नहीं दिया और इतना ही नहीं संसद में उनकी फोटो तक कांग्रेस ने नहीं लगवाई थी। दलित बेहतर समझते हैं कि लोकतंत्र क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed