{"_id":"5ae71b0b4f1c1ba0098b7349","slug":"bjp-president-amit-shah-attacks-in-congress-president-rahul-gandhi-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के लालू से मिलने पर शाह का तंज, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकती कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल के लालू से मिलने पर शाह का तंज, बोले- भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकती कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, बेंगलूरू
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में सोमवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी के दिल्ली एम्स में लालू यादव से मिलने पर तंज कसा है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी लालू यादव से मिलने जाते हैं। वह 2019 चुनाव में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उनका समर्थन चाहते हैं। जो लोग उनके जैसे लोगों का समर्थन चाहते हैं वे कर्नाटक में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार नहीं दे सकते हैं। बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) में लालू यादव से मिलने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे।
विज्ञापन
शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पूरे बेंगलुरु को हैरिस, जॉर्ज और रोशन बेग के हवाले कर दिया है, अगर इन से मुक्ति दिलानी है तो कर्नाटक के अंदर भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। भारत में एक जीवंत लोकतंत्र और एक जीवंत संविधान है। कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान में कुछ भी नहीं है यह लोकतंत्र के शासन पर राजवंश के शासन को कायम रखने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi goes to meet Lalu Yadav. He want his support in 2019 despite corruption charges against him. Those who seek support of people like him can't give corruption free government in karnataka : Shri @AmitShah #EBaariBJP
— BJP (@BJP4India) April 30, 2018
बता दें कि कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्टी के 3 स्टार प्रचारकों ने मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। ये स्टार प्रचारक पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कर्नाटक में 15 रैलियां करेंगे, वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी भी कर्नाटक में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी 15 से ज्यादा रैलियों को भी संबोधित कर सकते हैं। सियासी पार्टियों के पास दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है क्योंकि कैंपेनिंग 10 मई को खत्म हो जाएगी इसलिए पार्टी स्टार कैंपेनर्स को मैदान में उतारेगी, जिससे बेहतर चुनावी माहौल तैयार किया जा सके।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।