फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah appoints Election In charge and Co Incharges in Several states

भाजपा ने कई राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, जानिए किसे क्या मिला प्रभार

Fri, 09 Aug 2019 12:45 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 09 Aug 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah appoints Election In charge and Co Incharges in Several states
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की। 
विज्ञापन


आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश संगठन प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय कार्यरत रहेंगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।





जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव सह प्रभारी घोषित किया है। प्रदेश संगठन प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अनिल जैन कार्यरत रहेंगे।




इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। यहां प्रदेश संगठन प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और सह प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ कार्यरत रहेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed