{"_id":"6759e13b00e87270ab0008b3","slug":"bjp-preparing-to-build-ram-temple-in-murshidabad-west-bengal-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal BJP: मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाएगी भाजपा; भूमि की भी हो चुकी है पहचान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal BJP: मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाएगी भाजपा; भूमि की भी हो चुकी है पहचान
Thu, 12 Dec 2024 12:30 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भी राम मंदिर बनाने की तैयारी में है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि इसके लिए भूमि की भी पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भी राम मंदिर बनाने की योजना बना रही है। भाजपा ने यह घोषणा तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के हाल ही में मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा के बाद की है। भाजपा के बेहरामपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष शखाराव सरकार ने बुधवार को बताया कि मंदिर के लिए भूमि की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के ठीक एक साल बाद 22 जनवरी, 2025 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दरसअल हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने घोषणा की थी कि बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 6 दिसंबर, 2025 से पहले इसका काम शुरू हो जाएगाा। उन्होंने यह भी कहा था कि इसके उद्घाटन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन