फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP preparing for big celebration on PM Narendra Modi India Return

देश की धरती पर उतरते ही होगा प्रधानमंत्री का ढोल-नगाड़े के साथ अभिनंदन, तीन किमी तक भव्य इंतजाम

Sat, 28 Sep 2019 04:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Sep 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
BJP preparing for big celebration on PM Narendra Modi India Return
अमेरिका से भारत के लिए रवाना होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत एक बड़ी कूटनीतिक लड़ाई जीतकर लौट रहा है। भारत को जहां संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के प्रयासों को कुंद करने में सफलता मिली है, वहीं ह्यूस्टन में हाऊडी मोदी कार्यक्रम से दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। कई दौर की राष्ट्रपति ट्रंप से प्रधानमंत्री की भेंट ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर पर पहुंचाया है। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी पर बड़ा अभिनंदन करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ होगा अभिनंदन

प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए पालम से धौलाकुआं के रास्ते की तरफ तीन किमी तक भव्य इंतजाम किया गया है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोटे-छोटे स्टेज बनाए गए हैं। इन स्टेजों पर देश के अलग-अलग राज्यों के परिधान पहने कलाकार ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत करेंगे। इसके अलावा पालम टेक्निकल एरिया के पास भी एक स्टेज तैयार किया गया है। मीडिया के ऑन लाइन कवरेज को देखते हुए भी कई इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

पालम टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री का विशेष विमान करीब साढ़े सात बजे शाम को पालम टेक्निकल एरिया पहुंचेगा। प्रधानमंत्री के अभिनंदन, स्वागत और उनकी आगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री, भाजपा के नेता वहां होंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री के लिए एक स्टेज भी बनाया गया है और समझा जा रहा है कि अमेरिका दौरे से लौटने के बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बहाने देश को अपना संदेश दे सकते हैं। इसके लिए एयरफोर्स स्टेशन पालम पर बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इसे केंद्र में रखकर प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम आदि के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलो मीटर तक लगेंगे मोदी के जयकारे

प्रधानमंत्री के अभिनंदन की तैयारियों में व्यस्त सूत्र की मानें, तो पालम एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता सड़क के दोनों किनारों पर खड़े होकर और नारा लगाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने की योजना बना रहे हैं। अशोक देवरहा के अनुसार करीब तीन किलोमीटर तक कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed