फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP plans to add workers from other parties at booth level for mission 2019 elections 

मिशन 2019 के लिए दूसरे दलों के बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी भाजपा 

Wed, 19 Sep 2018 03:07 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।   
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।    Updated Wed, 19 Sep 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
BJP plans to add workers from other parties at booth level for mission 2019 elections 
BJP

मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीतो चुनाव जीतो का आह्वान करने वाली भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर बड़ी योजना बनाई है। इस योजना के तहत पार्टी जहां हर बूथ पर ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के 20 नए सदस्य जोड़ेगी। वहीं दूसरे दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अभियान चला कर पार्टी में शामिल करेगी। हाल ही में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूती हासिल करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। 

विज्ञापन

      
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव से ले कर कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बूथ स्तर पर कई प्रयोग किए हैं। खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पन्ना प्रमुख बना कर चुनावी सफलता हासिल करने का दिलचस्प प्रयोग किया था। इसके बाद पार्टी ने बूथ स्तर पर मजबूती के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीतो चुनाव जीतो जैसे सफल अभियान चलाया। 
विज्ञापन


अब आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने बूथ को मजबूत बनाने के लिए 22 निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों में मंडल स्तर के संगठन और मोर्चा के पदाधिकारियों को 5-5 बूथ की जिम्मेदारी दिए जाने, सभी बूथों को मजबूती-कमजोरी के हिसाब से ए,बी,सी और डी ग्रुप में विभाजित कर इसकी अलग-अलग जिम्मेदारी सुनिश्चित करना, पैक्स, एनजीओ, सहकारी बैंक, डेरी जैसी संस्थाओं के सदस्यों को साधना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      

यह करेगी भाजपा  

 -सामाजिक संरचना के अनुरूप बूथ समिति का गठन       
-हर बूथ में ओबीसी-एससी-एसटी बिरादरी के 20 नए सदस्य बनाना       
- हर बूथ पर छह कार्यक्रम       
-हर बूथ पर केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन       
-बूथ समिति का संघ परिवार से नियमित समन्वय       
- स्मार्ट फोन और मोटरसाइकिल वाले कार्यकर्ताओं की सूची        
-मठ, मंदिर, आश्रम के प्रमुखों से नियमित संपर्क       
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed