फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   BJP planned to reduce the height of ghazipur landfill society

सिर्फ डेढ़ साल में खत्म हो जाएगा ये 'पहाड़', भाजपा ने बनाया ये खास प्लान

Mon, 21 Oct 2019 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Oct 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
BJP planned to reduce the height of ghazipur landfill society
गाजीपुर लैंडफिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ अतुलनीय हैं और किसी को भी अपनी तरफ सहज ही आकर्षित कर लेते हैं। लेकिन दिल्ली में एक ऐसा पहाड़ है, जो राजधानी के लिए शर्म का विषय बना हुआ है। शहर से रोज निकलने वाले 2500 मिट्रिक टन कूड़े के कारण पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में लगभग 65 मीटर ऊंचाई का विशाल पहाड़ बन गया है, जो आने-जाने वालों के लिए बदबू पैदा करने के साथ-साथ कई बार जानलेवा भी साबित हो चुका है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर काबिज बीजेपी ने दावा किया है कि अगले डेढ़ साल के अंदर दिल्ली को इस पहाड़ से मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन

पांच सौ मिट्रिक टन कूड़ा निस्तारण में सक्षम

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को दावा किया कि एक मशीन पांच सौ मिट्रिक टन कूड़े के निस्तारण में सक्षम है। इस प्रकार नौ मशीनों से रोज 4500 मिट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा। इसमें 2500 मिट्रिक टन रोज पैदा होने वाले कूड़े के साथ पहले से जमा कूड़े का भी निस्तारण किया जाएगा। आने वाले समय में और मशीनें लगाई जाएंगी और कूड़े के पहाड़ को अगले डेढ़ वर्ष में समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

केजरीवाल पर लगाया आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण के लिए दूसरे राज्यों पर दोष देकर नहीं बच सकते। कई विशेषज्ञों ने यह बता दिया है कि दिल्ली के प्रदूषण में हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान में जलाई जाने वाली पराली का अधिकतम 20 फीसदी का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा का दौरा करके देख चुके हैं कि पराली जलाने की घटनाएं न के बराबर हो रही हैं। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण के लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि उन्होंने दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed