फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Piyush goyal React back after Ex PM Manmohan singh attack over PMC Bank Crisis Economical status

मनमोहन पर भाजपा का पलटवार, 10 जनपथ के आदेश पर चलने वाले अपनी नाकामी स्वीकारें

Thu, 17 Oct 2019 04:06 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
BJP Piyush goyal React back after Ex PM Manmohan singh attack over PMC Bank Crisis Economical status
Piyush Goyal, Manmohan Singh - फोटो : Social Media

अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निशाना साधने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। मुंबई में पूर्व पीएम ने कहा कि भाजपा को जिसके लिए वोट मिला, उसे पूरा करने में वह नाकाम रही। देश की उद्योगों की रफ्तार काफी धीमी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मनमोहन सिंह पहले अपनी विफलता स्वीकार करें।

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि मनमोहन सिंह मंथन करें कि वह एक ईमानदार सरकार क्यों नहीं दे सके। वह कहां गलत साबित हुए और क्यों नहीं मजबूत अर्थव्यवस्था बनाए रख सकें। उन्होंने कहा कि वह क्यों इतने असहाय रहे कि उन्हें हर फैसला 10 जनपथ (सोनिया गांधी) से पूछ कर लेना पड़ता था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री में खुद अपना निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मनमोहन सिंह एक भ्रष्ट सरकार चलाते थे, जिसमें बहुत विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में कांग्रेस के शासन के दौरान भ्रष्टाचार और घोटाले के अलावा कोई नया उद्योग नहीं था। हम गठबंधन सरकार भी चलाते हैं तो वह भ्रष्टाचार से मुक्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डॉ मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुंबई में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का विनिर्माण ग्रोथ पिछले चार साल से लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि देश में उद्योगों की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है, अर्थव्यवस्था के खराब मैनेजमेंट का खामियाजा उठाना पड़ा है। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के काफी मामले सामने आ रहे हैं। 

महाराष्ट्र की भाजपा सरकार लोगों के हित कीं नीतियां बनाने में नाकाम रही है। मैंने अपने कार्यकाल में महाराष्ट्र के कई नेताओं के साथ काम किया। सभी महाराष्ट्र का हित चाहते थे। किसानों के लिए कर्जमाफी भी हमने की थी। 

BJP Piyush goyal React back after Ex PM Manmohan singh attack over PMC Bank Crisis Economical status
मनमोहन सिंह की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI

पीएमसी बैंक मामले में मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बैंक को लेकर जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से इस मामले को देखने और प्रभावित 16 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान करने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार, रिजर्व बैंक और महाराष्ट्र सरकार से अपेक्षा करता हूं कि वे एक साथ इस मामले में एक विश्वसनीय और प्रभावी समाधान प्रदान करें जहां 16 लाख जमाकर्ता न्याय पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुच्छेद 370 पर मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए बिल के पक्ष में मतदान किया, न कि इसके खिलाफ। हमारा मानना है कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी उपाय है लेकिन अगर कोई बदलाव लाना है तो यह जम्मू कश्मीर के लोगों की सद्भावना के साथ होना चाहिए। लेकिन जिस तरह इसे लागू किया गया था, उसका हमने विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed