फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP parliamentary board meeting before parliament session

मोदी ने कहा, इंदिरा गांधी के समय भी हुई थी नोटबंदी की पेशकश, चुनाव हार के डर से नहीं किया लागू

Fri, 16 Dec 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
BJP parliamentary board meeting before parliament session
नरेंद्र मोदी
नोटबंदी पर संसद में मचे घमासान और शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन से पहले शुक्रवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट को जीवनशैली में शामिल करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि साल 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में भी नोटबंदी का प्रस्ताव आया था। लेकिन उस दौरान सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव हार के डर से इसे लागू नहीं किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तत्कालीन वरिष्ठ नौकरशाह निरंजन नाथ वांचू कमेटी ने इंदिरा गांधी से इसे लागू करने की सिफारिश की थी। इसे बाद में उस समय के वित्त मंत्री वाईबी चव्हाण ने लेकर गए थे। इस पर इंदिरा ने कहा था, 'क्या अब कांग्रेस को आगे चुनाव नहीं लड़ना है? 
विज्ञापन


बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा
> पहले सत्ता पक्ष घोटाले करता था। आज काले धन को लेकर काम कर रहा है।
 

>  आज 16 तारीख बांग्ला विमोचन दिवस है। तब विपक्ष ने सबूत नहीं मांगा था, लेकिन आज विपक्ष सबूत मांग रहा है।
 


> किसी भी दल से देश बड़ा है।
> कांग्रेस के लिए देश से बड़ा दल।
> प्रधानमंत्री ने डिजिटल इकॉनमी पर जोर दिया।
> डिजिटल इकॉनमी से देश में भ्रष्टाचार खत्म होगा।
> कैशलेस इकॉनमी से ही कालेधन का अभिशाप खत्म किया जा सकता है।
> पहले विपक्ष एक कंस्ट्रक्टिव भूमिका निभाता था, लेकिन अब सिर्फ हंगामा करता है।
> पहले विपक्ष सत्ता पर की मदद करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

 

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा

> जिस कांग्रेस शासन में इतने घोटाले किए, वे बदल गई है क्या आज? 
> कांग्रेस की शासन में टूजी, थ्रीजी और कॉमनवेल्थ जैसे घोटाले हुए। विपक्षी पार्टियां उसी का साथ दे रही हैं।
> कांग्रेस का साथ देने पर विपक्षी पार्टियों को जनता को जवाब देना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed