{"_id":"63428fff3e6dde3cc20db130","slug":"bjp-obc-morcha-nikhil-anand-says-arvind-kejriwal-insulted-yadavs-with-descendants-of-kansa-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: 'केजरीवाल ने कंस के वंशज टिप्पणी से 'यादवों' का अपमान किया', भाजपा ओबीसी मोर्चा का बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: 'केजरीवाल ने कंस के वंशज टिप्पणी से 'यादवों' का अपमान किया', भाजपा ओबीसी मोर्चा का बड़ा आरोप
Sun, 09 Oct 2022 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:43 PM IST
सार
गुजरात के वडोदरा में केजरीवाल ने कहा कि मेरा जन्म कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गुजरात में यादव समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने भी आप प्रमुख केजरीवाल से नस्लवादी टिप्पणी" वापस लेने की मांग की। आनंद ने कड़े शब्दों में बयान जारी कर केजरीवाल के कथित बयानों की निंदा की, जिसमें उन्होंने जन्माष्टमी पर पैदा होने की बात कही थी और भगवान कृष्ण की तरह कंस के वंशजों को खत्म करने की कसम खाई थी।
विज्ञापन
भगवान कृष्ण ने सिर्फ कंस को दंडित किया था न कि उसके पूरे वंश को: निखिल आनंद
आनंद ने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि वह अपनी तुलना भगवान कृष्ण से कर सकते हैं। लेकिन उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि भगवान कृष्ण ने कंस को उसके पापों के लिए दंडित किया था, लेकिन कभी भी मथुरा के राजा के पूरे कबीले का सफाया करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
यह सर्वविदित है कि कंस भगवान कृष्ण के अपने मामा थे और सभी यादव खुद को भगवान विष्णु के अवतार के वंशज मानते हैं। केजरीवाल की जातिवादी टिप्पणी से वे आहत महसूस करते हैं। आप प्रमुख को अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
जानें क्या कहा था केजरावाल ने
गुजरात के वडोदरा में केजरीवाल ने कहा कि मेरा जन्म कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था। मुझे कंस के वंशजों को खत्म करने के लिए भगवान ने भेजा है। मैं उस काम को पूरा कर के ही रहूंगा। इससे पहले उन्होंने वडोदरा में जय श्री राम के नारे लगाए। एक दिन पहले ही AAP के एक नेता पर हिंदुओं की भावना भड़काने का आरोप लगा था।