{"_id":"60434c378ebc3ed8b949d44e","slug":"bjp-nominates-pon-radhakrishnan-for-kanyakumari-lok-sabha-bypoll-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनावः भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, 2019 में मिली थी हार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपचुनावः भाजपा ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, 2019 में मिली थी हार
Sat, 06 Mar 2021 03:02 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
पोन राधाकृष्णन
- फोटो : Twitter@ponnaarrbjp
भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर छह अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने शुक्रवार रात दक्षिण भारत में अपनी सहयोगी अन्नाद्रमुक से राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर समझौता किया। अन्नाद्रमुक ने भाजपा को कन्याकुमारी लोकसभा सीट के साथ 20 विधानसभा सीटें दी हैं और चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
राधाकृष्णन 2014 में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से विजयी रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में राज्य मंत्री बने थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसी संसदीय क्षेत्र में कुमार से शिकस्त मिली थी।
विज्ञापन