फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader commented on Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's statement in US

Politics: 'कांग्रेस के कार्यकर्ता डरे हुए, उनके आलाकमान दुष्कर्मियों को बचा रहे', BJP का राहुल गांधी पर पलटवार

Tue, 10 Sep 2024 10:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:11 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है। जब कांग्रेस में कोई महिला कास्टिंग काउच की बात करती है तो उसे पार्टी निलंबित कर देती है।

विज्ञापन
BJP leader commented on Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's statement in US
राहुल गांधी पर हमला बोलते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौर पर हैं। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। अब भाजपा ने उनके बयान 'डर कुछ सेकंड में खत्म हो गया' पर पलटवार किया है। सत्तारुढ़ पार्टी ने कहा कि आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है।

विज्ञापन


'आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज अगर कहीं डर है तो वो कांग्रेस पार्टी के अंदर है। जब कांग्रेस में कोई महिला कास्टिंग काउच की बात करती है तो उसे पार्टी निलंबित कर देती है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज भयभीत हैं क्योंकि उनका आलाकमान केवल दुष्कर्मियों को बचा रहा है या दुष्कर्म के आरोपी गठबंधन के साथ खड़ा है। आज कांग्रेस पार्टी डरी हुई है कि उनके झूठ के दुष्प्रचार का पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन


भारत को नुकसान पहुंचता है तो राहुल को आता है मजा
उन्होंने कहा, 'लोगों ने 2014, 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा और 2024 में मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को चुना। राहुल गांधी एक डबल इंजन वाली पार्टी है, वे केवल लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। जब भारत को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उन्हें मजा आता है, इसलिए वह बाहर जाकर चीन के पक्ष में बोलते हैं और भारत के बारे में झूठ बोलते हैं। दुख की बात यह है कि आज विपक्ष रचनात्मक नहीं है, यह अपने राजनीतिक लाभ के लिए भारत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। लोग ऐसे विपक्ष से डरते हैं। वे सतर्क हैं कि वे (विपक्ष) देश के खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने चुनावों के बाद के माहौल का जिक्र करते हुए कहा था, 'चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता, डर निकल गया। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर फैलाया, एजेंसियों का दबाव छोटे व्यवसायों पर डाला और यह सब कुछ सेकंडों में गायब हो गया। इसे फैलाने में उन्हें सालों लग गए, लेकिन सब कुछ पल भर में खत्म हो गया।



कांग्रेस नेता ने आगे कहा था, 'संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और कह सकता हूं कि मोदी जी का वह 56 इंच का सीना, ईश्वर से सीधा संबंध होने का दावा, वह सब अब इतिहास बन चुका है।'


'देश में जो बोल रहे वो यहां आकर भी बोलें'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सरकार कोई योजना लागू करती है तो वो सभी के लिए होती है। राहुल गांधी बयान देते हैं कि दिल्ली में 3000 सिखों का कत्लेआम किया गया, उनकी पगड़ी उतार दी गई, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी मुंडवा दी गई। वह (राहुल गांधी) यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थे। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो विदेश में बोल रहे हैं, उसे यहां आकर दोहराएं। मैं उनके खिलाफ मामला दर्ज करूंगा। मैं उन्हें अदालत में ले जाऊंगा।'

कांग्रेस आजादी के बाद से तुष्टीकरण राजनीति....
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'जो कांग्रेस आजादी के बाद से तुष्टीकरण राजनीति, सिखों का कत्लेआम किया और वे आज पाठ पढ़ा रहे है। मेरा यहां कहावत है कि जो अज्ञानी ज्यादा होते हैं वह अपने ज्ञान का प्रदर्शन ज्यादा करते हैं यही राहुल गांधी भी हैं...जो तीसरी बार चुनाव में 99 सीट पार नहीं कर पाए वो 300 सीट की बात कह रहे थे तो वह अब कहां गया। इनके प्रश्नों का जवाब देने का मतलब 'बिलो द बेल्ट' अपने आपको से जाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed