फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national president JP Nadda flags off the Vijaya Sankalp Yatra in Chamarajanagar Karnataka news and update

Karnataka: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा को किया रवाना, सीएम बोम्मई-येदियुरप्पा भी रहे मौजूद

Wed, 01 Mar 2023 03:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 01 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

जहां जेपी नड्डा ने आज एक रथ रवाना किया है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।

विज्ञापन
BJP national president JP Nadda flags off the Vijaya Sankalp Yatra in Chamarajanagar Karnataka news and update
जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से अपनी 'विजय संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा का झंडा दिखाकर यात्रा के लिए पार्टी के नेताओं के विशेष रथ को रवाना किया।
विज्ञापन


जहां जेपी नड्डा ने आज एक रथ रवाना किया है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से सुबह और दोपहर में करेंगे।
विज्ञापन


यात्रा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के शामिल होने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान में 50 से अधिक राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे, जो राज्य के सभी 31 जिलों और 224 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करेगा। यात्रा के तहत 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान 80 से ज्यादा रैलियों, 74 जनसभाओं, लगभग 150 रोड शो की योजना बनाई गई है। इस यात्रा से भाजपा राज्य के चार करोड़ लोगों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। वहीं, बीस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 मार्च को दावणगेरे में एक विशाल रैली के साथ होगा। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed