{"_id":"616c3f57c37937291427d9a9","slug":"bjp-national-office-bearers-meeting-on-monday-strategy-can-be-made-on-upcoming-elections-of-five-states-and-farmers-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को, पांच राज्यों के आगामी चुनाव व किसान आंदोलन पर बन सकती है रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा: राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को, पांच राज्यों के आगामी चुनाव व किसान आंदोलन पर बन सकती है रणनीति
Sun, 17 Oct 2021 08:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:50 PM IST
सार
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खास महत्व रखती है, क्योंकि वह यह कोरोना महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद और अगले माह होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पूर्व हो रही है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : Twitter : @BJP4India
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव, किसान आंदोलन और कोविड-19 महामारी व अन्य मुद्दों पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी निभाने वाले सभी नेता और पार्टी प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खास महत्व रखती है, क्योंकि वह यह कोरोना महामारी के चलते लंबे अंतराल के बाद और अगले माह होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पूर्व हो रही है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार अभियान को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा, सिंघू बॉर्डर पर अजा युवक की पीट पीटकर हत्या पर भी बैठक में विचार हो सकता है। विपक्षी दल लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं। कोरोना के खिलाफ देश में जारी टीकाकरण अभियान को लेकर भी भाजपा नेता बैठक में विचार करेंगे।
विज्ञापन