फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National General Secretary P Muralidhar Rao said NIA may have to get in Sushant Singh Case investigation

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, सुशांत मामले की जांच एनआईए को सौंप देनी चाहिए

Thu, 27 Aug 2020 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Aug 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
BJP National General Secretary P Muralidhar Rao said NIA may have to get in Sushant Singh Case investigation
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव - फोटो : twitter.com/PMuralidharRao

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी जानी चाहिए। राव ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)  मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो) ड्रग यूज को लेकर जांच कर रही है। एनआईए को इसकी जांच में शामिल होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

 


मुरलीधर ने कहा, मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है, अलग-अलग मामले जुड़ रहे हैं। पूरा भारत और भारतीय इसे गहराई और भावनात्मक से देख रहे हैं। जो भी इसमें सहयोग कर रहा है वह न केवल सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रहा है बल्कि 'क्लीन बॉलीवुड मूवमेंट' में भी सहयोग कर रहा है।

उन्होंने लिखा कि कंगना रनौत की ओर से पीएमओ को ट्वीट किए जाने के बाद जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत ( #JusticeForSSR ) और क्लीन बॉलीवुड अब बड़े आंदोलन में तब्दील होते जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'स्वच्छ बॉलीवुड स्वच्छ भारत' का नारा भी लिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed