फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP national executive to be held in New Delhi on Jan 16-17

BJP: दिल्ली में 16-17 जनवरी को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नड्डा के कार्यकाल पर हो सकता है फैसला

Tue, 03 Jan 2023 04:57 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 03 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
BJP national executive to be held in New Delhi on Jan 16-17
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16-17 जनवरी को नई दिल्ली में होगी। कार्यकारिणी दो दिन तक चलेगी और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाने का एलान हो सकता है। इसके अलावा संगठन आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर भी रणनीति तैयार करेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा नेता मंथन करेंगे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता के मौके पर सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श बैठक के मुख्य आकर्षण में से एक होने की संभावना है। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और केंद्र में भाजपा की सरकार के कामकाज पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन


बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक चुनावों को स्थगित करने पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल-मई 2024 में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी में आंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed