फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Council Meeting Updates over 11500 delegates news in hindi

Lok Sabha Elections 2024: आज से भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक, राज्यों के साथ मंथन करेगा आलाकमान

Sat, 17 Feb 2024 06:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 06:20 AM IST
सार

बीते चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी वोट बढ़ाने और सीटों की संख्या में 67 सीटों का इजाफा करने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा संभव है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभार्थियों के साथ हर गांव तक पहुंचने के लिए पहले से चले आ रहे कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग होगी।

विज्ञापन
BJP National Council Meeting Updates over 11500 delegates news in hindi
जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत मंडपम में शनिवार से होने जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के जरिये भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक का तानाबाना बुनेगी। बैठक के समापन के दिन पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के 11,500 कार्यकर्ताओं को 370 सीटें जीतने का मंत्र देंगे। इसके अलावा पीएम शनिवार को भी चर्चा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बीते चुनाव के मुकाबले 10 फीसदी वोट बढ़ाने और सीटों की संख्या में 67 सीटों का इजाफा करने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा संभव है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभार्थियों के साथ हर गांव तक पहुंचने के लिए पहले से चले आ रहे कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग होगी। बूथ मजबूत करने के अलावा चुनाव प्रचार में बढ़त हासिल करने के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा होगी। सभी राज्यों की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन के कार्यों की अलग से समीक्षा होगी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी देंगे जीत का मंत्र
बैठक से पहले ही पीएम मोदी ने न सिर्फ पार्टी के लिए 370 और राजग के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है, बल्कि इसे हासिल करने के लिए 10 फीसदी वोट बढ़ाने का मंत्र भी दिया है। बैठक के आखिरी दिन रविवार को पीएम एक बार फिर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना वाले राज्यों पर चर्चा
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यूपी, बंगाल, तेलंगाना में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं। इस वजह से इन राज्यों की रणनीति पर विशेष तौर पर चर्चा होगी। इसके अलावा हिंदी पट्टी के जिन राज्यों में पार्टी ने 90 से 100 फीसदी सीटें जीती थीं, वहां प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।


दक्षिण के राज्यों  पर खास निगाह
बैठक में दक्षिण भारत के चार राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल पर विशेष चर्चा होगी। बीते चुनाव में भाजपा को इन राज्यों की 101 में से महज चार सीटें हाथ लगी थीं। इस बार आंध्र प्रदेश में गठबंधन के लिए पार्टी टीडीपी से बात कर रही है। इसके अलावा तमिलनाडु की सात,  केरल की तीन और तेलंगाना की 15 सीटों पर पूरी ताकत लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed