फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Nabanna Chalo march A group of BJP workers uses a boat to cross Tribeni river

ममता के खिलाफ हल्लाबोल: नदी के रास्ते कोलकाता पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस पर पत्थरबाजी, झड़प में कई घायल

Tue, 13 Sep 2022 02:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।  वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। इसके अलावा लॉकेट चटर्जी को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
BJP Nabanna Chalo march A group of BJP workers uses a boat to cross Tribeni river
ममता के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नबान्न चलो मार्च निकालने के लिए सड़क मार्ग से अनुमति नहीं मिलने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता अब नदी पार करके कोलकाता पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सभी कार्यकर्ता नाव के जरिए नदी पार कर रहे हैं और हाथ में भाजपा का झंडा लहरा रहे हैं। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। उधर कोलकाता में पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।  वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पर पथराव
नबान्न चलो मार्च के आह्वान के बीच हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम 
पश्चिम बंगाल में भाजपा के नबान्न चलो अभियान के मद्देनजर पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed