{"_id":"602ee2225b68290bd72b2134","slug":"bjp-mps-son-and-independent-mla-sharath-bachegowda-announced-to-join-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के बेटे और निर्दलीय विधायक शरथ बाचेगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने का किया एलान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद के बेटे और निर्दलीय विधायक शरथ बाचेगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने का किया एलान
Fri, 19 Feb 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
शरथ बाचेगौड़ा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के सांसद बी. एन. बाचेगौड़ा के बेटे एवं निर्दलीय विधायक शरथ बाचेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को एलान किया है कि वह इसी महीने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस में 26 फरवरी को शामिल होने के बारे में लगाई जा रही अटकलों के बीच शरथ ने कहा, मैंने इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन इसी महीने मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
विज्ञापन
शरथ की इस घोषणा ने अब उनके अगले राजनीतिक कदम की पुष्टि कर दी है। शरथ ने यह भी कहा है कि उन्होंने अपने पिता को इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है। भाजपा से बगावत करने के बाद शरथ ने दिसंबर 2019 में होसकोट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भगवा पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले एम. टी. बी. नागराज को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
नागराज, कांग्रेस के उन असंतुष्ट विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, इससे कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी। वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उपचुनाव में हार गए थे।
विज्ञापन