{"_id":"5b59c9c14f1c1bed5e8b55b2","slug":"bjp-mps-nishikant-dubey-comented-on-rahul-gandhi-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद बोले- राहुल को गले लगाया तो पत्नी से हो सकता है तलाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद बोले- राहुल को गले लगाया तो पत्नी से हो सकता है तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
निशिकांत दुबे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने की चर्चा अभी भी जारी है। राहुल गांधी ने एक निजी कार्यक्रम में यह कहकर इस मामले को फिर से उछाल दिया कि भाजपा सांसद मुझसे गले मिलने में डरते हैं।
राहुल के इस बयान पर भाजपा सांसदों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'हां हम डरते हैं क्योंकि मेरी पत्नी मुझे तलाक दे सकती है'। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी शादी कर लेंगे तो हम उन्हें जरूर गले लगाएंगे।
राहुल गांधी के द्वारा संसद में प्रधानमंत्री को गले लगाने के बाद से जहां भाजपा इसको सदन की गरिमा के खिलाफ मान रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी को उदार दिल वाला बता रही है। मुबंई में तो कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए पोस्टर में इस तस्वीर को दिखाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 20 जुलाई को तेलगु देशम पार्टी के द्वारा पेश किए गए अविश्वास पर बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को गुमराह करने के साथ-साथ और भी कई आरोप लगाए थे, लेकिन बहस के तुरंत बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के सीट के पास जाकर उनको गले लगा लिया था।
इसके बदले में प्रधानमंत्री ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी. बता दें कि विपक्ष के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 126 के मुकाबले 325 मतो के भारी अंतर से गिर गया।

#WATCH: Yes we do fear hugging Rahul Gandhi as our wives might divorce us after that. Also, Section 377 hasn't been scrapped as yet. If he gets married, we will hug him: BJP MP Nishikant Dubey on Rahul Gandhi statement 'Now BJP MPs take 2 steps back thinking I'll hug them' pic.twitter.com/gUVMeyjcgw
— ANI (@ANI) July 26, 2018