फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MPs move Notice for Breach of Parliamentary Privilege against sonia gandhi and Pappu Yadav

Politics: सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस; राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी का मामला

Mon, 03 Feb 2025 07:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 07:01 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भाजपा सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। ये नोटिस दोनों नेताओं की तरफ से राष्ट्रपति पर की गईं टिप्पणियों के खिलाफ है।

विज्ञापन
BJP MPs move Notice for Breach of Parliamentary Privilege against sonia gandhi and Pappu Yadav
सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तरफ से 'सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के उद्देश्य से भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक और निंदनीय शब्दों के प्रयोग के माध्यम से' संसदीय विशेषाधिकार, नैतिकता और औचित्य के उल्लंघन के लिए नोटिस दिया है। इसके साथ ही भाजपा सांसदों ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत- भाजपा
भाजपा सांसदों ने नोटिस में लिखा, हम सोनिया गांधी की तरफ से हाल ही में कई गईं कुछ असंसदीय, अपमानजनक टिप्पणियों के बारे में बहुत निराशा के साथ यह लिख रहे हैं। सोनिया गांधी की राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर गंभीरता से विचार करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति को दिया गया ज्ञापन
वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी के लिए सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने वाले भाजपा सांसदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'इस देश के आदिवासी सांसदों ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति के समक्ष अपना ज्ञापन सौंपा है। लोकसभा में पप्पू यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को 'प्रेम पत्र' कहा...हमारे आदिवासी सांसदों ने इस पर बहुत कड़ी आपत्ति जताई और अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बाद में राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के लिए 'बेचारी महिला' और 'थकी हुई' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। राज्यसभा के सभापति ने धैर्यपूर्वक सुना और अपनी टिप्पणी दी...उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से लिया'।
सोनिया गांधी और पप्पू यादव ने क्या दिए थे बयान? 
दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने इस पर अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। वहीं, निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा था कि राष्ट्रपति सिर्फ एक स्टांप हैं, उन्हें सिर्फ लव लेटर पढ़ना है। भाजपा ने दोनों नेताओं के इन बयानों पर आपत्ति जताई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed