फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp mp subramanian swamy says India should invite former afghanistan president ashraf ghani

गनी के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भारत में देनी चाहिए थी पूर्व राष्ट्रपति को शरण

Thu, 19 Aug 2021 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 01:07 PM IST
सार

काबुल पर तालिबान के कब्जे से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर फरार हो चुके हैं।  अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में शरण ली है। हालांकि, गनी ने कहा कि वह अफगान से पैसे लेकर नहीं भागे हैं। वहीं, भाजपा सांसद ने गनी को लेकर बयान देकर एक नई बहस को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Bjp mp subramanian swamy says India should invite former afghanistan president ashraf ghani
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। भागने के बाद कई देशों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उन्हें अपने यहां जगह नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में शरण ली है। वहीं, तालिबान ने भारत से सभी तरह के आयात-निर्यात पर रोक लगा दी है। ऐसे में भारत-तालिबान के बीच संबंध के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक नया बयान देकर अलग ही मुद्दा उछाल दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत को अशरफ गनी को शरण देनी चाहिए। 

विज्ञापन



सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया 'भारत को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी को अपने यहां रहने के लिए आमंत्रण देना चाहिए। वह अपेक्षाकृत उच्च शिक्षित हैं और जब तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा, तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed