फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP seeks measures to act against attacks on Indian missions

BJP: भाजपा सांसद ने विदेश में भारतीय दूतावासों पर हमलों पर कार्रवाई की मांग की, कही ये बात

Fri, 25 Aug 2023 10:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 10:33 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने शुक्रवार को एक बैठक में भारतीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और विदेशों में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी प्रावधानों का आह्वान किया।

विज्ञापन
BJP MP seeks measures to act against attacks on Indian missions
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा सांसद ने शुक्रवार को एक बैठक में भारतीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और विदेशों में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी प्रावधानों का आह्वान किया। उन्होंने आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन प्रस्तावित कानूनों पर बहस के लिए आयोजित संसदीय पैनल की बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सांसद ने हाल ही में खालिस्तानी अलगाववादियों द्वारा भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाए जाने का हवाला दिया और कहा कि भाजपा सदस्य दिलीप घोष ने सुझाव दिया कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी उपाय किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


अपमान करने वालों में भारतीय पासपोर्ट धारक भी
दिलीप घोष ने कहा कि अपमान करने वालों में कुछ भारतीय पासपोर्ट धारक भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं देश का अपमान करती हैं और भारतीयों को पीड़ा पहुंचाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए तीन विधेयकों - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक पर चर्चा पर चल रही थी इस दौरान उन्होंने यह महत्वपूर्ण बात सांसदों के सामने रखी। अमित शाह ने मौजूदा 19वीं सदी के कानूनों को औपनिवेशिक विरासत बताते हुए कहा था कि ये बिल लोगों की समकालीन जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 


संसद के मानसून सत्र के दौरान अमित शाह पेश किए थे बिल
गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में ब्रिटिशकालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) 1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेने के लिए तीन नये विधेयक- क्रमश: भारतीय न्याय संहिता, 2023 विधेयक; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 विधेयक और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 पेश किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed