{"_id":"5de278f38ebc3e54c64ea7f2","slug":"bjp-mp-pragya-thakur-dares-congress-mla-govardhan-dangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस विधायक को जवाब, मैं आ रही हूं, मुझे जला देना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस विधायक को जवाब, मैं आ रही हूं, मुझे जला देना
Sat, 30 Nov 2019 07:43 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
गोडसे विवाद पर चौतरफा घिरीं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को जवाब देते हुए कहा है कि मैं आ रही हूं, मुझे जला देना। अपने जवाब के साथ प्रज्ञा ने सिख दंगों को लेकर कांग्रेस को घेरा है।
हालांकि दांगी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी। दांगी के बयान के वीडियो को ट्वीट कर प्रज्ञा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- यह हैं कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी, दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार, अहिंसा के पुजारी।
विज्ञापन
दरअसल, दांगी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि टिप्पणी पर विवाद के बाद दांगी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करता हूं और अपने बयान माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का।@RahulGandhi ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे।ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे जला लीजिए
— Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) November 30, 2019
विज्ञापन
हालांकि दांगी अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गलती थी। दांगी के बयान के वीडियो को ट्वीट कर प्रज्ञा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- यह हैं कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी, दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार, अहिंसा के पुजारी।
विज्ञापन
दरअसल, दांगी का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि टिप्पणी पर विवाद के बाद दांगी ने सफाई देते हुए कहा कि मैं महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करता हूं और अपने बयान माफी मांगता हूं।
Congress MLA Govardhan Dangi on his earlier comments on BJP MP Pragya Thakur: We'll welcome her if she wants to come to Rajgarh. But, it hurts when someone uses cuss words for Mahatma Gandhi. We Congressis are peace-loving, we condemn Pragya's remarks peacefully. #MadhyaPradesh https://t.co/llDO7oakmy pic.twitter.com/QpcnmyqCBE
— ANI (@ANI) November 30, 2019