फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP notice of privilege violation against Rahul Gandhi

भाजपा सांसदों का राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Sun, 22 Jul 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MP notice of privilege violation against Rahul Gandhi

भाजपा के चार सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसदों ने राहुल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर ‘झूठे’ आरोप लगाकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चार सांसदों ने राहुल पर लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर, दुष्यंत सिंह और प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा स्पीकर को यह नोटिस दिया। सदन के नियमों के अनुसार किसी भी सदस्य के खिलाफ आरोप लगाने से पहले गांधी को पहले से नोटिस देना चाहिए था। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि उन्हें स्पीकर को ठोस सबूत देने चाहिए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने सदन को गुमराह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री देश से झूठ बोल रही हैं। सीतारमण ने दावा किया था कि फ्रांस के साथ राफेल विमान सौदे में सीक्रेसी क्लॉज के चलते बाध्य है। सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उपकरणों और हथियार की कीमत समेत विवरण की मांग की थी। लेकिन सरकार ने सीक्रेसी क्लॉज का हवाला देते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed