फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Nishikant Dubey's big attack on Congress, claims- 150 MPs of the party were getting funding from Russia

BJP: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दावा- पार्टी के 150 सांसदों को रूस से मिलती थी फंडिंग

Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 30 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी। यह अवर्गीकृत गुप्त दस्तावेज 2011 में सीआईए ने जारी किया था। इसके मुताबिक दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को रूस ने फंडिंग की थी।

विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey's big attack on Congress, claims- 150 MPs of the party were getting funding from Russia
निशिकांत दुबे, सांसद, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी की ओर से जारी एक दस्तावेज को एक्स पर साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को रूस से फंडिंग मिली थी। इन सांसदों ने रूस के एजेंट के तौर पर काम किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संघ सरकार्यवाह होसबाले के संविधान पर दिए बयान पर सियासी बवाल, युवा कांग्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार और गुलामी। यह अवर्गीकृत गुप्त दस्तावेज 2011 में सीआईए ने जारी किया था। इसके मुताबिक दिवंगत कांग्रेस नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से अधिक कांग्रेस सांसदों को सोवियत रूस ने फंडिंग की थी। ये सांसद रूस के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे?

उन्होंने कहा कि पत्रकारों का एक समूह उनका एजेंट था। रूस ने कुल 16,000 समाचार प्रकाशित कराए थे। इसका अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दस्तावेज में जिक्र है। उस समय के आसपास रूसी खुफिया एजेंसियों के 1100 लोग भारत में थे, जो नौकरशाहों, व्यापारिक संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और राय निर्माताओं को अपनी जेब में रखकर भारत की नीतियों को आकार और सूचनाएं भी दे रहे थे।  

ये भी पढ़ें: रेलवे में जीएम को तीन महीने के लिए दो जोन का अतिरिक्त प्रभार; नियुक्तियों में देरी की आशंका

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने उस समय चुनाव के नाम पर जर्मन सरकार से पांच लाख रुपये लिए और वे हारने के बाद इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बन गईं। क्या यह देश है या गुलामों, एजेंटों और बिचौलियों की कठपुतली? कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्या इस पर जांच होनी चाहिए या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed