बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी हिंदी में नहीं लिख पाईं 'स्वच्छ' और 'स्वस्थ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह 'स्वच्छ और स्वस्थ' को गलत लिखा है। मशहूर वकील मीनाक्षी लेखी की ये यह तस्वीर 27 जून की है जब वह इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं।
बता दें कि सांसद लेखी के अलावा इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी शिरकत की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाहनों को प्रदूषण मुक्त बनाने और चालकों को स्वस्थ रखना था।
इस अभियान के लिए मीनाक्षी लेखी ने बोर्ड पर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की जगह सवच्छ भारत' 'सवस्थ भारत, लिख दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत किरकिरी हुई और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।
किसी ने लिखा कि खुद हिंदी नहीं जानते लेकिन दूसरों पर थोपने में लगे हैं। एक ने लिखा मोदी जी देखिए आपके सांसद तो 'स्वच्छ' लिखना तक नहीं जानते, स्वच्छता लाएंगे कैसे? कांग्रेस के नेता अशोक तंवर ने ट्वीट किया है कि ये बीजेपी के सांसदों का हिंदी और देशप्रेम है।